फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: नगर पंचायत बोर्ड बैठक में 10.68 करोड़ का बजट पारित

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलसंडा। नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में 10.68 करोड़ रुपये का अनुमानित बजट पारित किया गया। इसके अलावा कस्बे के विकास के लिए लाखों रुपये के प्रस्ताव भी पारित हुए। सभी सभासद बोर्ड की बैठक में मौजूद रहे।
विज्ञापन

सोमवार को नगर पंचायत कार्यालय पर वर्ष 2023-24 के वार्षिक बजट को लेकर बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता नगर पंचायत चेयरमैन डीके गुप्ता ने की। बैठक में 10 करोड़ 68 लाख रुपये का अनुमानित बजट पेश किया गया। जिसे 12 सभासदों ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया। वार्ड तीन के सभासद सुनील शुक्ला ने क्रमबद्ध तरीके से सभासदों को बैठाने को लेकर आपत्ति जताई तो पानी व्यवस्था सही न होने पर प्रभारी ईओ ने कर्मचारियों से नाराजगी जाहिर की।
सभासद शालिनी जायसवाल ने सड़क मरम्मत कार्य, इंटरलॉकिंग, पानी की व्यवस्था और स्वागत द्वार बनवाने का प्रस्ताव रखा। सभासद सुधांशु परासर ने नगर के तुकनिया पार्क को कमल पार्क का नाम देने की बात रखी। उसके आसपास से अतिक्रमण हटाने पर भी जोर दिया। सभासद रामकिशोर ने नाला निर्माण और बिजली व्यवस्था को दुरुस्त कराने की बात कही। अन्य सभासदों ने भी अपने प्रस्ताव बोर्ड मीटिंग में रखे।
विज्ञापन

चेयरमैन डीके गुप्ता ने सब्जी मंडी के लिए स्थायी जगह और रोडवेज का कायाकल्प करने के साथ ही रेन बसेरा स्वामी जी की बगिया के पास बनाए जाने की बात कही। बैठक में नलों का रिबोर, मरम्मत का कार्य, नालों की सफाई, विकास कार्यों आदि का बजट रखा गया। इस दौरान प्रभारी ईओ ऋषिकांत राजबंशी, सभासद सलीम, सत्यपाल, गुड्डी बेगम, मुन्नी, अनीता, आशीष सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें