फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायट प्राचार्य ने निदेशक को सुनाई आपबीती

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। डायट प्राचार्य पीआर गुप्ता ने बुधवार को लखनऊ में राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के निदेशक संजय सिन्हा को आपबीती सुनाई। उनसे दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई कराने की मांग की। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के प्राचार्य पीआर गुप्ता ने बुधवार को लखनऊ में हुई विभागीय बैठक में हिस्सा लिया। बैठक के बाद उन्होंने राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के निदेशक संजय सिन्हा को बताया कि 27 अप्रैल को डायट के ही कुछ डीएलएड छात्रों ने उनके कार्यालय में घुसकर प्रैक्टिकल में कम नंबर देने का आरोप लगाते हुए मारपीट की। जान से मारने की नीयत से उनका गला दबा दिया और कार्यालय में तोड़फोड़ कर अभिलेख फाड़ दिए। छात्रों के हमले में उनके सिर में गंभीर चोट आई, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। अगले दिन एडीएम अतुल सिंह और एसपी मनोज सोनकर से भी लिखित शिकायत की, फिर भी रिपेार्ट दर्ज नहीं की गई। इसी बीच भाजपा विधायक रामसरन वर्मा ने दबाव बनाकर दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। प्राचार्य ने निदेशक को यह भी बताया कि इस घटना में डायट के कुछ लोग भी परदे के पीछे से हमलावर छात्रों का सहयोग कर रहे हैं। ऐसे उनका वहां काम करना मुश्किल हो गया है। प्राचार्य ने निदेशक से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें