खेकड़ा (बागपत)।
नगर के बाजार में स्थित गांधी प्याऊ पर चल रही रामलीला में मंगलवार की रात्रि में रावण अंगद संवाद और लक्ष्मण मूर्छा की लीला का मंचन किया। अंगद राम के दूत बनकर जाते हैं, रावण अंगद को भला बुरा कहता हैं। अंगद युद्ध का एलान कर लौट आता है। रावण के बलशाली पुत्र मेघनाथ के ब्रहमास्त्र से लक्ष्मण घायल होकर मूर्छा में चले जाते हैं। सुषेन वैद्य के बताने पर वीर हनुमान संजीवनी बूटी ले आते हैं और लक्ष्मण को होश आ जाता है। रामलीला मंचन में प्रधान पुनीत शर्मा, तरुण गुप्ता, पुष्पेंद्र कुमार, मुकेश शर्मा, नवाब सिंह, डॉ. मनोज, सुनील रूहेला, प्रवेश शर्मा, अनिरुद्ध गौड़, नरेश शर्मा, दीपक शर्मा, प्रेमशंकर, राजेंद्र यादव मनोज जैन, उमेश शर्मा आदि रहे।