फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यज्ञ के साथ नए सत्र के शुभारम्भ किया

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। एमएम डिग्री कॉलेज में नए शिक्षण सत्र के शुभारंभ पर शिक्षक-शिक्षकों ने यज्ञ में आहुति देकर छात्र-छात्राओं के हित में जिम्मेदारी का निर्वाह करने का संकल्प लिया। मंगलवार को महामना मालवीय डिग्री कालेज में प्राचार्य डॉ. जगदीश कुमार एवं शिक्षकों ने सुबह आठ बजे यज्ञ किया, इसका शुभारंभ पूजा अर्चना के साथ हुआ। हवन में सभी शिक्षकों ने मंत्रोच्चारण के बीच आहुति देकर छात्र- छात्राओं के हित में जिम्मेदारी का निर्वाह करने का संकल्प लिया। इसमें प्रबंधक ब्रिजेश कुमार शर्मा, अध्यक्ष नरेंद्र कुमार शर्मा, प्राचार्य डा जगदीश कुमार, उमा शंकर शर्मा, कमल शर्मा, ब्रजभूषण शर्मा, डॉ. शैलेंद्र कुमार, डॉ.. सुनील धीमान, डॉ. भवानी रामचंद्रन, सूर्य दत्त शर्मा आदि रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें