फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की गलत नीतियों से महंगाई बढ़ी- सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

नगर में कांग्रेस की पोल खोल बैठक में वक्ताओं ने कहा भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में महंगाई बढ़ी है।
बुधवार को नगर के मोहल्ला रामपुर में स्थित कांग्रेस नेत्री भगवती देवी के आवास पर कांग्रेस की पोल खोल बैठक हुई। इसमें कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष राम कुमार सिंह ने कहा देश में महंगाई चरम पर है। बढ़ती महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ कर रख दी है। साथ ही बढ़ते भ्रष्टाचार से भी लोग खासे परेशान हैं। रिश्वतखोरी घटने के बजाय और बढ़ गयी है और युवा बेरोजगार होते जा रहे हैं। उन्होंने कहा सरकर अपने वादों पर खरी नहीं उतरी। उन्होंने कहा कि यह सभी बातें सरकार की पोल खोलती नजर आ रही है। इसके अलावा उन्होंने अन्य मुददों पर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि आगामी लोक सभा चुनाव में भाजपा को इसका परिणाम भुगतना पडे़गा। इस बैठक की अध्यक्षता संजय वशिष्ठ ने की। संचालन देवेंद्र शर्मा डब्बू ने किया। इस दौरान नगर अध्यक्ष ध्रुव शर्मा, पुनीत शर्मा, अरविंद कौशिक, नरेंद्र कुमार, राहुल शर्मा, तेजपाल सिंह धामा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें