खेकड़ा (बागपत)।
यूपी बोर्ड परीक्षा के दूसरे दिन हाईस्कूल हिंदी प्रश्न पत्र की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से जैन इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र में हुई। इसमें सुबह की पाली में परीक्षा हुई। और 486 में से सोलह विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्र के सचल दल ने नियमित रूप से छात्र, छात्राओं की तलाशी ली, लेकिन कोई भी परीक्षार्थी नकल करते नहीं मिला। प्रधानाचार्य डॉ. प्रशांत कुमार जैन की देख रेख में परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से हुई। परीक्षा केंद्र पर व्यापक पुलिस बल तैनात रहा।