फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइन पार बस्ती में बिजली गिरी, पांच युवक झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

नगर में लाइनपार बस्ती के समीप खेत में पेड़ के नीचे बैठे पांच युवकों के पास बिजली गिर गई। इसकी चपेट में आकर पांचों युवक झुलस होकर बेहोश हो गए।
मंगलवार को दोपहर करीब तीन बजे बूंदाबांदी हो रही थी। इसी बीच नगर की लाइन पार बस्ती निवासी पांच युवक इमरान, राशिद, मोईन, परवेज और रिजवान समीप में ही पेड़ के नीचे बैठे थे। तभी अचानक उनके पास बिजली गिरी। इसकी चपेट में आकर पांचों युवक झुलसने के साथ ही बेहोश होकर गिर पडे़। बिजली गिरने से बस्ती के लोगों में भी हड़कंप मच गया। किसी तरह साहस कर बस्ती के लोग बेहोश युवकों के पास पहुंचे। और उन्हें चिकित्सक के यहां ले गए। इस हादसे के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद पांचों युवकों ने पैरों ने काम करना बंद कर दिया। देर शाम हालत में सुधार होने के बाद चिकित्सक के यहां से छुट्टी मिलने पर परिजन उन्हें घर ले गए। चिकित्सक ने बताया कि अब उनकी हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें