फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक कार्यक्रमो का आयोजन।

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। ग्राम मंडोला के समीप हाईवे पर स्थित अतिशय क्षेत्र जय शांति सागर निकेतन जैन मंदिर में ऐलक श्री विज्ञान सागर जी महाराज का चवालीस वां जन्म जयंती महोत्सव पिच्छिका परिर्वतन समारोह मनाया । इसका शुभारंभ मनोज जैन मेरठ ने ध्वजा रोहण कर किया। साथ ही चित्र अनावरण प्रमोद जैन, सुभाष जैन एवं दीप प्रज्वलन जम्बू प्रसाद जैन गाजियाबाद ने किया। कार्यक्रम में गुरू आगमन, मंच लोकार्पण, अतिथि सम्मान, एक सौ आठ दीपक द्वारा आरती, पिच्छिका परिर्वतन, गुरू आरती आदि धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता का विमोचन मनीष जैन दिल्ली ने किया। आचार्य श्री ने कहा साधु संतों की संगति में रहकर ही मानव कल्याण संभव है। मनुष्य को सदैव सत्य अहिंसा के मार्ग पर चलना चाहिए। जीवन में कभी भी किसी को कष्ट न पहुंचाएं और गरीबों की सेवा कर भलाई के मार्ग पर चले। इस दौरान मुनि श्री नमि सागर जी महाराज, अनंत सागर महाराज, अध्यक्ष प्रवीण जैन, अरविंद जैन, नवीन कुमार जैन खेकड़ा, संजय जैन, महेश चंद जैन, कुलदीप जैन, संदीप जैन, अंकुश जैन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें