पुलिस लाइन सभागार में बैठक लेते एएसपी अनिल कमार यादव । स्रोत - पुलिस
पीलीभीत। अयोध्या में होने वाली प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जिले से करीब 100 पुलिस कर्मियों को वहां भेजा जा रहा है। बुधवार को एएसपी अनिल कुमार यादव ने सभी पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एएसपी अनिल कुमार यादव ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दौरान जनपद अयोध्या में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले से भी पुलिस फोर्स मांगा है। पुलिस बल को रवाना करने से पूर्व ड्यूटी को पूर्ण निष्ठा एवं सतर्कता से करने के आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कर्मचारियों को ब्रीफ किया गया।
जिले से करीब सौ पुलिस कर्मियों को अयोध्या की ड्यूटी के लिए भेजा जा रहा है। इसमें दो सीओ, दो निरीक्षक, 10 उपनिरीक्षक, 70 कांस्टेबल समेत यातायात व्यवस्था के लिए 25 ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को यहां से भेजा जाएगा। सभी कर्मचारियों को दिशा निर्देश देने के बाद उन्हें अयोध्या के लिए रवाना किया जाएगा। यह लोग बृहस्पतिवार की सुबह वहां पहुंच जाएंगे। एएसपी अनिल कुमार यादव ने बताया कि पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश के बाद उन्हें बुधवार की देर रात रवाना कर दिया गया है।