फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: स्वतंत्रता दिवस पर पूरनपुर में फहराया जाएगा 100 फुट ऊंचा तिरंगा

Sun, 30 Jul 2023 12:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
तिराहे के सुंदरीकरण को लेकर सभासदों के साथ पहुंचे चेयरमैन शैलेंद्र गुप्ता। संवाद
विज्ञापन
पूरनपुर। नगर में पुरानी स्टेट बैंक बिल्डिंग तिराहे का सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है। यहां सौ फुट ऊंचा तिरंगा लगेगा। बाजार रोड पर 12 फुट लंबा डिवाइडर बनाया जाएगा। तिरंगे पर रोशनी के लिए दो लाइटें लगेंगी। चबूतरे के चारों ओर स्टील की रेलिंग बनाई जाएगी। तिराहे के चारों ओर केसरिया, हरे और सफेद रंग की लाइटें लगेंगी। तिराहे का नाम तिरंगा तिराहा रखा जाएगा। स्वतंत्रता दिवस पर 15 अगस्त को इसका लोकार्पण होगा।
विज्ञापन

तिरंगा तिराहे पर सेल्फी प्वाइंट तो नहीं होगा, लेकिन यह इतना आकर्षक होगा कि लोग यहां पहुंचकर खुद को सेल्फी लेने से नहीं रोक सकेंगे। नगर में गांधी पार्क, संजय गांधी पार्क, कारगिल शहीद पार्क पहले से हैं। अब नगर में तिरंगा तिराहा बनाने का काम शुरू किया गया है। तिराहे पर रखे दो ट्रांसफार्मरों को एक किनारे शिफ्ट करा दिया गया है। हाईटेंशन लाइन भी किनारे करा दी गई है।
शनिवार को नगर पालिका चेयरमैन शैलेंद्र गुप्ता ने कई सभासदों और अन्य लोगों के साथ तिराहे पर चल रहे सौंदर्यीकरण के काम का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि तिराहे के तीनों ओर डिवाइडरों पर तिरंगा लाइटें लगवाई जाएंगी। दिन में तो तिराहा आकर्षण का केंद्र रहेगा ही, शाम होते ही तिरंगा लाइटों से तिराहा जगमगा उठेगा।
विज्ञापन

००००००००
बाघों के बनेंगे स्टेच्यू
पीलीभीत टाइगर रिजर्व ने जिले को एक नई पहचान दी है, लिहाजा तिरंगा तिराहे के मुख्य चबूतरे पर दो बाघों के आकर्षक स्टेच्यू बनवाए जाएंगे। बाघों के स्टेच्यू के समीप खड़े होकर लोग सेल्फी भी ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें