पूरनपुर। बीआरसी सभागार में दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों की कार्यशाला हुई। इसमें दिव्यांग बच्चों को विभिन्न योजनाओं से के तहत वाली सुविधाओं की जानकारी दी गई। शत प्रतिशत बच्चों का चिह्नीकरण कर उनका स्कूलों में प्रवेश कराने पर जोर दिया गया।
कार्यशाला में खंड शिक्षा अधिकारी विजय वीरेंद्र सिंह ने दिव्यांग बच्चों को शासन की ओर से मिलने वाली विभिन्न सहूलियतों की जानकारी दी। कहा, दिव्यांग बच्चों का स्कूलों में शतप्रतिशत नामांकन होना चाहिए। अभिभावकों को दिव्यांग बच्चों की जानकारी प्रधानाध्यापक को देने को कहा।
कार्यशाला में एआरपी बेचेलाल, सुरेश गंगवार, कपिल गुप्ता, स्पेशल एजुकेटर रामगोपाल पांडेय आदि ने विचार रखे। विधायक पुत्र ऋतुराज पासवान ने शासन स्तर से मिलने वाले लाभों को दिलवाने का आश्वासन दिया। संचालन संचालन संतोष पासवान ने किया।