फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दिल्ली मार्ग पर दौड़ाई जाएंगी 10 अतिरिक्त बसें

विज्ञापन
पीलीभीत का रोडवेज बस स्टैंड।फाइल फोटो
विज्ञापन
पीलीभीत। दीपावली और भैयादूज को लेकर रोडवेज डिपो के अधिकारियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। विभागीय अधिकारी लंबे मार्ग पर जहां बसों की संख्या बढ़ा रहे है, तो वहीं स्थानीय मार्गाें ंपर फेरे बढ़ाकर लोगों को यात्रा कराएंगे।
विज्ञापन

स्थानीय डिपो से 103 बसों का संचालन किया जा रहा है। इसमें 96 बसें निगम की और सात अनुबंध पर लगाई गई है। दीपावली को लेकर दिल्ली मार्ग पर अधिक सवारियां आने का अनुमान है। इसलिए यहां पर अधिक गाड़ियों का संचालन किया जाएगा।
मौजूदा समय में करीब 40 बसों का संचालन किया जा रहा है। अब इस मार्ग पर 10 अन्य बसों का संचालन किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर यहां अन्य बसें भी बढ़ाई जा सकती है। इसके अलावा स्थानीय मार्गाें पर सवारियों की आवश्यकता के अनुसार बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। जिससे आने वाले यात्रियों को किसी तरह की कोई समस्या न हो।
विज्ञापन


-
एक नजर विभागीय आंकड़ों पर

मार्ग पहले अब
दिल्ली 40 50

कानपुर 02 03
मथुरा 02 02

अलीगढ़ 02 02
लखनऊ 03 03

हरिद्वार 02 03
पूरनपुर और बीसलपुर मार्ग पर भी बढ़ेंगी बसें
पूरनपुर मार्ग पर सात और बीसलपुर मार्ग पर छह बसों का संचालन हो रहा है। इन मार्गों पर भी बसों के फेरे बढ़ाकर लोगों को यात्रा कराई जाएगी।

-
त्योहार को देखते हुए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। हर मार्ग पर सवारियों के हिसाब से बसों का संचालन कराया जाएगा। स्थानीय मार्गों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन

- पवन कुमार श्रीवास्तव, एआरएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें