फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सड़क दुर्घटना योजना के तहत दिए 10-10 लाख के चेक

Sat, 26 Aug 2023 12:41 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
व्यापार भवन में आयेजित कार्यक्रम में मौजूद व्यापारी । संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर के प्रमुख व्यापारी अरुण दास चंचल, पवन गोयल की दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। दोनों व्यापारियों के परिजनों को सड़क दुर्घटना योजना का लाभ दिलाने के लिए उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष अनूप अग्रवाल, महामंत्री शैली अग्रवाल ने पैरवी की थी।
विज्ञापन

शासन से मंजूरी मिलने के बाद शुक्रवार को उद्योग व्यापार मंडल के कार्यालय पर जीएसटी विभाग के अधिकारी संतोष कुमार वर्मा, हिम्मत सिंह, संजीव कुमार ओमर ने व्यापारी अरुण दास चंचल की माता व व्यापारी पवन गोयल की पत्नी को दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत दस-दस लाख रुपये के चेक दिए। इस मौके पर नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, महामंत्री अलाउददीन अंसारी,कोषाध्यक्ष निर्मित अग्रवाल,युवा जिलाध्यक्ष नीरज मिश्रा, महामंत्री अमित अवस्थी, युवा नगर अध्यक्ष ऋषभ सिंह आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें