फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

84 के दंगा पीड़ितों को मिला 1.30 करोड़ मुआवजा

Tue, 03 Jan 2017 11:08 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
1984 में हुए दंगों में पीड़ित जिले के 32 सिख परिवारों को मुआवजे के लिए केंद्र सरकार ने 1.30 करोड़ की धनराशि जारी की है। प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद देश भर में दंगे हुए थे। पीलीभीत जिला भी इससे प्रभावित हुआ था। इस दौरान हुई हत्या, लूटपाट और आगजनी में कई परिवार पूरी तरह बिखर गए थे। इसके बाद दंगा पीड़ितों को मुआवजा दिलाने की कवायद चलती रही लेकिन पीड़ित परिवारों को कुछ हासिल नहीं हुआ। देर से ही सही सरकार ने अब इन पीड़ितों के जख्मों पर मरहम लगाया है। शासन के आदेश पर हुई जांच में जिले के 32 परिवार दंगा पीड़ित पाए गए थे। इन परिवारों में वर्तमान में 42 उत्तराधिकारी हैं। पीड़ितों की रिपोर्ट तैयार होने के बाद केंद्र सरकार ने इन परिवारों को हुई क्षति के हिसाब से मुआवजा देने को 1.30 करोड़ की धनराशि जिला प्रशासन को उपलब्ध कराई है। केंद्र सरकार से धनराशि प्राप्त होने पर जिला प्रशासन ने उसे पीड़ित परिवार के सभी 42 उत्तराधिकारियों के बैंक खाते में भेज दी है। इसमें अधिकतम 4.19 लाख से लेकर 81 हजार रुपये तक है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें