फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से लाखों की ज्वेलरी और नकदी चोरी

Sat, 12 Oct 2013 12:52 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा में चोरों ने फिर सेक्टर 56 को अपना निशाना बनाया। यहां ए ब्लॉक स्थित एक फ्लैट से लाखों की ज्वेलरी, नकदी और घरेलू सामान उड़ा लिया।
विज्ञापन


पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

पुलिस के मुताबिक सेक्टर 56 के ए-35 निवासी सीनियर सिटीजन आरपी सिंह अपनी पत्नी और बेटे के साथ रहते हैं।

उनकी पत्नी और बेटा इन दिनों शहर से बाहर हैं, जबकि आरपी सिंह शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे किसी काम से बाहर गए हुए थे।

दोपहर एक बजे लौटे तो देखा कि फ्लैट खुला हुआ था और अलमारी समेत अन्य सामान बिखरा था। खिड़की की ग्रिल टूटी हुई थी।

उन्होंने पुलिस को बताया कि ज्वेलरी, नकदी और चार गैस सिलेंडर व चूल्हा समेत घरेलू सामान गायब है। मालूम हो कि बीते करीब डेढ़ माह में सेक्टर 56 में घर से चोरी का यह तीसरा मामला है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें