फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथ स्तर पर सक्रिय हों कार्यकर्ता : नरेंद्र भाटी

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं सक्रिय हों। यह बात शनिवार को सेक्टर-12 के सामुदायिक भवन में समाजवादी पार्टी की बैठक में मुख्य अतिथि यूपी एग्रो के चेयरमैन नरेंद्र भाटी ने कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा नगर अध्यक्ष सूबे यादव ने की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथि के सामने अपनी समस्याएं रखीं। इस पर भाटी ने समस्याओं का निवारण प्राथमिकता के आधार पर होने का आश्वासन दिया। इसके अलावा सेक्टर-12 के पार्टी कार्यालय पर रोजाना सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक जनता दरबार लगाया जाएगा। जिसमें लोगों की समस्याएं सुनी जाएंगी। इस मौके पर वीर सिंह यादव, दलबीर यादव, अशोक चौहान, ओमपाल राणा, राघवेंद्र दुबे, सुनील चौधरी, रिषीपाल और मनौज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें