फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल्डरों का काम रुकवाने को लगाएंगे सुप्रीम कोर्ट में गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ग्रामीण पंचायत मोर्चा के पदाधिकारियों ने ग्राम इटैड़ा में 20 जनवरी को प्रस्तावित महापंचायत के लिए चिपियाना और हैबतपुर गांव में जनजागरण अभियान चलाया। मोर्चा के संयोजक रणवीर ने कहा कि ग्रेनो वेस्ट के पतवाड़ी में अधिगृहीत भूमि पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश से किसानों में न्याय की उम्मीद बंधी है। 24 गांवों के किसान अपनी विचाराधीन याचिकाओं में 25 फरवरी से पहले बिल्डरों का कार्य रुकवाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में गुहार लगाएंगे। बाकी 16 गांवों के किसानों को उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में जाने के लिए जागरूक किया जाएगा। मोर्चा अध्यक्ष तेजराम यादव, महावीर सिंह, महेंद्र नागर और धर्मपाल सिंह ने इस मौके पर विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें