फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं की सुरक्षा को बनेंगी डीटीएफ

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। उच्च शिक्षण संस्थानों में छात्राओं की सुरक्षा के लिए डेडिकेटिड टास्क फोर्स (डीटीएफ) बनाई जाएंगी। इसकी मदद से स्थानीय इलाके के आधार पर छात्राओं की सुरक्षा पुख्ता करने के लिए समय-समय पर जरूरी व्यवस्थाएं और समीक्षा होती रहेगी। इसमें संस्थानों के वरिष्ठ सदस्यों को शामिल करते हुए जिम्मेदारी तय की जाएगी। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने दिशा निर्देश जारी किए हैं। इसके आधार पर महामाया टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एमटीयू) के सभी कॉलेजों को इस संबंध में जरूरी कदम उठाने के लिए कहा है। इसकी जरूरत को देखते हुए यूजीसी ने भी 8 जनवरी को टास्क फोर्स का गठन किया है। 10 सदस्यीय टीम संस्थानों की डीटीएफ से समीक्षा लेती रहेगी। कॉलेजों में छात्रा और महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए पॉलिसी तैयार करने के निर्देश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें