फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: हिंदी फिल्म में दिखेंगे युसुफपुर के विभोर

विज्ञापन
कपिल शर्मा के साथ यूसुफपुर के विभोर चौधरी। स्रोत--स्वंय
विज्ञापन
भोपा। युसूफपुर निवासी विभोर चौधरी जल्द ही बॉलीवुड फिल्म में अभिनेता के तौर पर दिखाई देंगे। यूसुफपुर निवासी हास्य कलाकार विभोर चौधरी ने बताया कि ‘नॉन स्टॉप धमाल’ एक कॉमेडी फिल्म है, जो 18 अगस्त को सिनेमा घरों में रिलीज होगी। फिल्म में बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों राजपाल यादव, अनु कपूर, मनोज जोशी, असरानी के अलावा राजीव निगम ने काम किया है। निर्देशक इरशाद खान और निर्माता सुरेश गोंडालिया है। युसुफपुर के विभोर को भी किरदार निभाने का फिल्म में मौका मिला है। विभोर चौधरी सोनी टीवी पर प्रसारित देश के नंबर वन कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो में राइटर है, जिसमे वो कपिल शर्मा के लिए लिखते है। फेसबुक, यूट्यूब और इंस्टा ग्राम पर उनके चैनल पर कॉमेडी वीडियो बनाते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें