फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निवीर भर्ती में आए युवाओं को नहीं मिलेंगी प्रतिबंधित दवाएं

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में केमिस्ट कार्यशाला को संबोधित करते दवा व्यापार एसोसिएशन अध्यक्ष रविंद्र निर्वाल - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
अग्निवीर भर्ती में आए युवाओं को नहीं मिलेंगी प्रतिबंधित दवाएं
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिला औषधि निरीक्षक पवन शाक्य ने कहा कि औषधि नियंत्रक की ओर से जिन दवाओं की बिक्री की संख्या निर्धारित की गई है, उसी आदेश के अनुपालन में क्रय-विक्रय जरूरी है। नारकोटिक्स की दवाओं का दुरुपयोग रोकने में दवा व्यापारियों का सहयोग आवश्यक है। 20 सितंबर से जिले में अग्निवीर भर्ती परीक्षा प्रस्तावित है। भर्ती में आए युवाओं को बिना चिकित्सक के पर्चे के कोई प्रतिबंधित दवाई नहीं दी जाएगी।
आदर्श कॉलोनी स्थित रेस्टोरेंट में बृहस्पतिवार रात आयोजित कार्यशाला में प्रदेश में नारकोटिक्स उत्पादों की बिक्री को लेकर नई गाइडलाइन की जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि जिला औषधि निरीक्षक पवन शाक्य ने दवा विक्रेताओं के सवालों के जवाब दिए। उन्होंने कहा कि केमिस्ट बंधु समाज में स्वस्थ जीवन की महत्वपूर्ण कड़ी है। शाक्य ने कहा कि ऑनलाइन दवा बिक्री ड्रग्स एक्ट में गैर कानूनी है। समन्वय और निष्पक्षता के साथ दवा विक्रेताओं की समस्याओं का हल करने को विभाग प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन

एसोसिएशन अध्यक्ष रविंद्र निर्वाल ने कहा कि दवा व्यापारी अग्निवीर भर्ती को आए युवाओं को प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री नहीं करें। ऑनलाइन दवा बिक्री अवैध है। ड्रग लाइसेंस के बिना जो दवाएं बेच रहे हैं, उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। सभा में पुष्पेंद्र मलिक और ओमदत्त आर्य ने विचार रखे। मंडलाध्यक्ष संजीव वर्मा ने संगठन के अग्रिम कार्यक्रम की जानकारी दी। चेयरमैन रामवीर सिंह, संरक्षक अनिल सिंघल और आत्माराम अरोड़ा का अमित वत्स, सुनील चौधरी, अमित कुमार, ओमपाल सिंह, अरविंद, संदीप सैनी आदि व्यापारियों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। संचालन राजेश जुनेजा और महामंत्री अक्षय मित्तल ने किया।
विज्ञापन

जिले भर से आए केमिस्ट
जिले के कस्बों और ग्रामीण अंचल से भी कार्यशाला में मेडिकल स्टोर संचालक जुटे। खतौली से देवेश शर्मा, नवल जुनेजा, बुढ़ाना से लखन भारद्वाज, मोरना से सत्यप्रिय एवं मदन लाल अरोरा, मीरापुर से अंकित कुमार, गढ़वाड़ा से नवीन, चरथावल से मुजीब तथा जिला परिषद मार्केट से मनीष गोयल, आशीष बिंदल, राकेश सिंघल, तरुण शिवाच, राज कुमार गुप्ता, अनिल वर्मा, गुलशन छाबड़ा, अशोक जैन, मुकेश अग्रवाल, संजीव गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें