फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: कुरीतियां दूर कर समाज को नई दिशा देने का काम करें युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
- बालियान खाप ब्राह्मण समाज की बैठक में किया गया चिंतन
विज्ञापन






संवाद न्यूज एजेंसी

सिसौली। बालियान खाप ब्राह्मण समाज की बैठक में सामाजिक कुरीतियों को दूर कर समाज को नई दिशा देने का आह्वान युवाओं से किया गया। वक्ताओं ने कहा कि ब्राह्मण समाज ने हमेशा राष्ट्र और समाज के उत्थान में भूमिका निभाई है।

रविवार को कस्बे की पट्टी लेपरान में चौधरी दीपक गौतम के आवास पर बैठक की गई। समाज के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि आजादी की लड़ाई से लेकर सामाजिक कुरीतियों को दूर करने में ब्राह्मण समाज की भूमिका हमेशा ही अग्रणी रही है। नए दौर में भी समाज की जिम्मेदारी सबसे बड़ी है। एकजुटता के साथ समाज के युवा आगे बढ़ें। उच्च शिक्षा हासिल करें। जरूरतमंदों की मदद करें, माता-पिता अपने बच्चों को संस्कारवान बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्षता मास्टर मलखान शर्मा और संचालन राजपाल शर्मा ने किया। इस मौके पर ओम प्रकाश शर्मा, भाकियू जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा, विकास शर्मा, भूषण शर्मा, पीतम शर्मा, सुभाष शर्मा, बाबूराम शर्मा और अंकुर शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें