फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली (मुजफ्फरनगर)। सफेदा रोड पर जंगल में एक पेड़ से युवक का शव लटका मिला। पुलिस ने मृतक की जेब से मिले सामान के आधार पर उसकी पहचान कराकर परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

सरधना के गांव कपसाड़ निवासी 18 वर्षीय तरुण अपने पिता से झगड़कर साइकिल से गांव से आ गया था। सोमवार सुबह उसका शव सफेदा रोड पर आवास विकास कॉलोनी के पीछे एक पेड़ से लटका मिला। इंस्पेक्टर ने बताया कि मृतक के कपड़ों की तलाशी लेने पर मिले सामान और मोबाइल से उसकी पहचान हुई। मृतक के परिजन खतौली थाने पहुंचे। मृतक के छोटे भाई आदि ने बताया कि उसकी मोबाइल देखने और घूमने को लेकर पिता से कहासुनी हो गई थी। इसके बाद वह घर से साइकिल लेकर निकला था। उसका भाई कक्षा-12 में पढ़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें