फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिनी मैराथन में जोश के साथ दौड़े युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहपुर। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के युवा और खिलाड़ी देशभक्ति के जज्बे के साथ दौड़े।
मैराथन का शुभारंभ केंद्रीय राज्य मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान के भाई विवेक बालियान, जिला पंचायत सदस्य विजय चौधरी, जिला कबड्डी संघ के चेयरमैन अशोक बालियान व चेयरमैन प्रमेश सैनी ने संयुक्त रूप से किया। मैराथन गांव काकड़ा स्थित यश स्पोर्ट्स एकेडमी से शुरू होकर मेन रोड से होती हुई ब्लॉक कार्यालय पर संपन्न हुई। बालक वर्ग में पारुल गोस्वामी, रॉकी काकड़ा, कार्तिक मोरना, सन्नी बालियान सिसौली, अंकुश हड़ौली व सन्नी सोरम ने प्रथम स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में नव्या, नेहा कुटबा, वर्षा व अवनी काकड़ा, दिव्यांशी व अविका रसूलपुर जाटान ने प्रथम स्थान हासिल किया। ब्लॉक कार्यालय पर आयोजित समापन समारोह में ब्लाक प्रमुख अरविंद त्यागी, जिला पंचायत सदस्य विजय चौधरी, जिला क्रीड़ा अधिकारी हरफूल सिंह और जिला युवा कल्याण अधिकारी विशाल कुमार ने विजेताओं को नकद धनराशि के साथ पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी प्रिया चौधरी, यश स्पोर्ट्स एकेडमी के संचालक नवीन चौधरी, बीडीओ ओमवीर सिंह, कृषि अधिकारी प्रभात तोमर, बाल कल्याण समिति के डॉ राजीव कुमार, काकड़ा ग्राम प्रधान नीरज कुमार, पूर्व प्रधान राजवीर सिंह, बीएलओ ममता, प्रभात कुमार व नरेंद्र मलिक आदि मौजूद रहे ।
खंड विकास कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख द्वारा विजेता धावकों को पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें