फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर, धामपुर और नगीना के युवाओं ने दिखाया दम

विज्ञापन
भर्ती प्रक्रिया में प्रतिभाग करके बाहर आते अग्निवीर अभ्यर्थी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
बिजनौर, धामपुर और नगीना के युवाओं ने दिखाया दम
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। अग्निवीर भर्ती रैली में सोमवार को बिजनौर सदर, धामपुर और नगीना तहसील के युवाओं ने शारीरिक परीक्षा में भाग लिया। करीब साढ़े सात हजार युवाओं ने दौड़ लगाकर दमखम दिखाया। सफल अभ्यर्थियों को अगले चरण में प्रवेश दिया गया है।
खराब मौसम के कारण भर्ती में परेशानियां खड़ी हो रही थीं। सोमवार को आसमान साफ हुआ तो अभ्यर्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। रविवार रात मेरठ रोड स्थित नुमाइश मैदान के बाहर युवाओं की भीड़ रही। चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में युवाओं को रात के समय ही प्रवेश दिया गया, लेकिन ट्रैक खराब होने के कारण पहली दौड़ करीब पौने आठ बजे कराई गई। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे तक दौड़ और अन्य शारीरिक परीक्षा हुई। मौसम साफ हो जाने से अभ्यर्थियों के बीच उत्साह रहा। अभ्यर्थियों को बारिश से बचाने के लिए स्टेडियम में वाटरप्रूफ टेंट लगाया गया है। दौड़ के लिए पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को बारिश होने की स्थिति में इस टेंट में रुकवाया जाएगा।
विज्ञापन

भर्ती के लिए पहुंचे बागपत और बड़ौत के अभ्यर्थी
अग्निवीर भर्ती रैली में मंगलवार सुबह बागपत और बड़ौत के अभ्यर्थियों की भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। सोमवार को दिनभर दोनों तहसीलों के युवाओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। मेरठ रोड स्थित वेदांता फार्म के अलावा युवा सरकुलर रोड स्थित रालोद कार्यालय, रोडवेज स्टैंड के निकट गुरुद्वारे और महावीर चौक स्थित भाकियू कार्यालय पर भी ठहरे हुए हैं। सभी जगह अभ्यर्थियों के ठहरने और खाने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

युवाओं ने कहा, अच्छे हैं इंतजाम
बिजनौर से आए युवाओं ने भर्ती रैली के लिए जिले में किए गए इंतजामों की सराहना की है। नहटौर के नवजोत, दारा सिंह, सौरभ और अंकित ने कहा कि इंतजाम अच्छे हैं। भर्ती के शुरूआत में बारिश का खलल जरूर पड़ा, लेकिन यहां अभ्यर्थियों के ठहरने और खाने-पीने का बेहतर इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें