देवबंद। गंगोह-भायला मार्ग पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति घायल हो गया। उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया। क्षेत्र के गांव जड़ौदा पांडा निवासी धर्मवीर शनिवार को किसी काम से देवबंद आया था। रात्रि में वह बाइक द्वारा गांव लौट रहा था। जब वह भायला गांव के समीप पहुंचा तो किसी वाहन की चपेट में आकर घायल हो गया। ग्रामीणों से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया। जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन भी अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने कहा तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी। संवाद