फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के लिए रुपये देने से इंकार करने पर युवक ने जान दी

Thu, 15 Mar 2018 11:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
demo - फोटो : demo
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के गांव मुजाहिदपुर में युवक ने पत्नी से शराब के लिए रुपये की मांग की। इस पर पत्नी के रुपये देने से इंकार करने पर युवक ने अपने शरीर पर केरोसिन डालकर आत्मदाह कर लिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के मुताबिक रतनपुरी क्षेत्र के गांव मुजाहिदपुर निवासी विवाहित सोनू (36) पुत्र चमन सिंह ने बुधवार अपनी पत्नी मिथलेश से शराब के लिए रुपये मांगे। पत्नी ने घर में रुपये होने से इंकार कर दिया। इस पर गुस्साए सोनू ने केरोसिन अपने शरीर पर डालकर आग लगा ली। परिजनों ने बमुश्किल आग को बुझाया, लेकिन तब तक वह 90 प्रतिशत आग में झुलस गया था। सूचना पर रतनपुरी पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने आग में गंभीर रूप से झुलसे सोनू को पहले खतौली सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उसे गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में ले जाते समय बुधवार की रात करीब 11 बजे रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। उसकी पत्नी और बच्चों पर गम का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक के साले गांव जखेड़ा, रहमतपुर थाना बहादुरगढ़ जिला हापुड़ निवासी रोहित तोमर ने थाना रतनपुरी पर इस संबंध में रपट इतलाई लिखाई है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें