फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: सऊदी अरब में युवक की हृदय गति रुकने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
विदेश में एक सप्ताह में दो युवकों की मौत पर निरधना में छाया मातम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
चरथावल। सऊदी अरब में निरधना गांव के मोहसीन की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। परिवार में मातम छा गया। उधर, रियाद शहर में चार दिन पहले इसी गांव के एक अन्य युवक की मौत भी हृदय गति रुकने से बताई गई है। उसके परिजन शव को गांव लाने की प्रक्रिया में जुटे है।
निरधना निवासी मोहसीन (30) पुत्र शमीम करीब चार महीने पहले सऊदी अरब के रियाद शहर में गया था। वहां वेल्डिंग का काम करता था। बृहस्पतिवार रात को खाना खाने के बाद अचानक उसके दिल में दर्द हुआ। उसके साथी उसे हॉस्पिटल लेकर गए। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। उसके इंतकाल की खबर गांव में पहुंची तो मातम छा गया। मां इमराना और पत्नी शाहजहां के अलावा दो बच्चे सदमे में है। प्रधान आलम ने बताया उसके भाई एवं अन्य परिजन भी रियाद में रहते है। शव को गांव में लाने के बारे में अभी तय नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रधान ने बताया कि पांच दिन पूर्व गांव के दूसरे युवक आरिफ (25) की भी रियाद में हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। विदेश में रहने वाले रिश्तेदार और परिजन उसके शव को गांव लाने की प्रक्रिया में जुटे है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें