फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में युवक की मौत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
बागपत जनपद के दोघट थाना क्षेत्र के गांव सरोरा निवासी सुमित (22) पुत्र ब्रजपाल बाइक से अपने गांव से बुढ़ाना आ रहा था। बुढ़ाना- बड़ौत मार्ग पर कस्बे के पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सहित वह सड़क पर गिर गया। गंभीर अवस्था में युवक की मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। अचेत अवस्था में युवक को कस्बे की सीएचसी पर भर्ती करवाया गया। सीएचसी पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक की जेब में मिले फोन नंबर व अन्य कागजात आदि से उसकी शनाख्त हुई। सरोरा गांव के प्रधान से मृतक के नाम की पुष्टि हुई। घटना की सूचना पुलिस ने मृतक के परिजनों को दी है। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें