फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में फोटोग्राफर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में युवक की मौत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के जानसठ रोड पर मंगलवार की देर रात हुए सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। युवक फोटोग्राफर था।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पंचमुखी निवासी रजनीश (35) पुत्र शिवकुमार शर्मा शादी समारोह में फोटोग्राफी करता था। बुधवार शाम वह जानसठ रोड की तरफ से बाइक पर घर लौट रहा था। जैसे ही वह अलमासपुर क्षेत्र में पहुंचा, उसने आगे चल रहे ट्रक को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी प्रयास में बारिश के चलते सड़क पर हो रही फिसलन से बाइक फिसल गई, जिससे रजनीश सड़क पर गिर गया और इसी दौरान ट्रक ने उसे कुचल दिया। हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नई मंडी थाना इंस्पेक्टर दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि युवक की पहचान मोहल्ला पंचमुखी निवासी रजनीश शर्मा के रूप मेें हुई है। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे जिला अस्पताल से जबरन शव को एंबुलेंस में लेकर किसी निजी नर्सिंगहोम में ले गए हैं। उनके आने पर शव को मोर्चरी भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें