युवक की महाराष्ट्र में मौत
मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। कस्बे के चंधेड़ी रोड निवासी महताब (26) महाराष्ट्र में सड़क किनारे अस्थायी दुकान लगाकर जूता बेचता था। शनिवार देर रात ट्रक उसकी अस्थायी दुकान में घुस गया। इस घटना में दुकान का सारा सामान नष्ट हो गया। ट्रक से कुचलने के कारण महताब की मौके पर मौत हो गई। इस की घटना सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।