फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटी लाइन के करंट से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एचटी लाइन के करंट से युवक की मौत
विज्ञापन

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। डाक कांवड़ियों के चिकित्सा शिविर के लिए पाइप लगा रहा दुकानदार करंट लगने से बुरी तरह से झुलस गया। अचेत अवस्था में दुकानदार को कस्बे की सीएचसी पर भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में कोहराम मचा है।
थाना फुगाना के गांव रायपुर अटेरना का रहने वाला रविंद्र (28) पुत्र बारु गढ़ी सखावतपुर गांव में बिजली के उपकरण ठीक करने की दुकान करता था। सोमवार को वह डाक कांवड़ियों की चिकित्सा सुविधा के लिए लगाए जा रहे शिविर में लोहे के पाइप लगा रहा था। उसके ऊपर से एचटी विद्युत लाइन जा रही थी। पाइप एचटी लाइन से टकरा गया और करंट लगने से रविंद्र बुरी तरह से झुलस गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। अचेत अवस्था में रविंद्र को कस्बे की सीएचसी पर भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर एसडीएम अरुण कुमार, सीओ विनय गौतम तथा इंस्पेक्टर रवेंद्र सिंह यादव भी मौके पर पहुंच गए। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच लाख आर्थिक सहायता, संविदा पर मिलेगी नौकरी
करंट से रविंद्र की मौत की सूचना पर विद्युत निगम के एक्सईएन अजय कुमार केम भी सीएचसी पर पहुंच गए। परिजनों व ग्रामीणों ने एसडीएम और एक्सईएन से परिवार के एक सदस्य को नौकरी तथा आर्थिक सहायता की मांग की। अधिकारियों ने कहा कि विभाग की ओर से पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता तथा पीड़ित परिवार के एक सदस्य को संविदा पर नौकरी दी जाएगी। अधिकारियों के आश्वासन पर परिजन व ग्रामीण संतुष्ट हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें