फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से युवक की मौत, परिवार में कोहराम मचा

विज्ञापन
विज्ञापन
करंट की चपेट में आकर युवक की मौत
विज्ञापन

जानसठ (मुजफ्फरनगर)। गांव नयागांव फैजाबाद में बिजली की मशीन पर चारा काटने के दौरान करंट लगने से 32 वर्षीय राकेश सैनी की मौत हो जाने से परिजनों में कोहराम मच गया। ग्राम प्रधान रोशन लाल सैनी ने बताया कि राकेश सोमवार की सुबह दस बजे खेत से घर आया था। उसी समय पशुओं के लिए चारा काटने के लिए जैसे ही राकेश ने बिजली के मोटर को चलाने के लिए तार जोड़ने की कोशिश की। वह करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। परिजनों ने राकेश को खतौली चिकित्सक को दिखाया, जहां से चिकित्सक ने मेरठ के लिए रेफर कर दिया। चिकित्सकों ने राकेश को मृत घोषित कर दिया। रोते बिलखते परिजन राकेश के शव को लेकर घर आ गए। शाम के समय राकेश के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें