फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदेना कोली में तालाब में डूबने से युवक की मौत

विज्ञापन
चंदेना कोली गांव में तालाब में डूबे युवक की तलाश करते गोताखोर - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
चंदेना कोली में तालाब में डूबने से युवक की मौत
विज्ञापन

तलहेड़ी बुजुर्ग (सहारनपुर)। चंदेना कोली गांव में रविवार को एक युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। गोताखोरों ने करीब चार घंटे बाद शव को बाहर निकाला। परिजनों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किए जाने के चलते पुलिस ने पंचनामा भरकर शव उन्हें सौंप दिया।
विज्ञापन

दोपहर करीब एक बजे पुलिस को चंदेना कोली गांव के देवबंद रोड स्थित तालाब में एक युवक के डूबने की सूचना मिली। कोतवाल प्रभाकर केंतुरा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव की तलाश कराने का प्रयास किया। शाम करीब पांच बजे गोताखोर शव को तालाब से बाहर निकालने में कामयाब हो गए। मृतक की शिनाख्त रोहताश (26) पुत्र इसमपाल निवासी चंदेना कोली के रूप में हुई। लेकिन परिजनों ने पुलिस को कार्रवाई करने से इंकार कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के मुताबिक प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक नशे का आदी था। संभवत नशे ही हालत में ही उसने तालाब में छलांग लगाई। जिससे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गए। तालाब के किनारे से मृतक रोहताश के कपड़े भी बरामद हुए हैं।

मृतक युवक रोहताश (फाइल फोटो)- फोटो : DEVBAND

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें