मोरना। टेबिल फैन में प्रवाहित करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। भोपा थाना क्षेत्र के कस्बा भोकरहेड़ी में मोहल्ला नेहरू चौक निवासी 29 वर्षीय प्रवीण पुत्र ओमपाल बृहस्पतिवार रात अपनी चारपाई पर लेट कर आराम कर रहा था। पास में चल रहे टेबल फैन में दौड़ रहे करंट की चपेट में वह आ गया। करंट लगने से वह बेहोश हो गया। प्रवीण को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रवीण की मौत से परिवार में मातम छा गया। प्रवीण के भाई दीपक, रवि और भाभी सीमा का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद