फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: खेत के कुएं में गिरने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शोक में डूबा परिवार, पुलिस ने शव पीएम को भेजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना। खेत में पानी चलाने गया ग्रामीण की सोमवार की शाम कुएं में गिरकर मौत हो गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पंचनामा भरने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

गांव शाहडब्बर का रहने वाला अनुज (26) पुत्र ओमपाल सोमवार की शाम खेत में पानी चलाने गया था। खेत पर ही कुएं में गिरने से उसकी मौत हो गई। देर रात में र वापस न आने पर परिजनों को चिंता हुई। परिजन खेत पर पहुंचे। परिजनों को अनुज का शव खेत के कुएं में पड़ा दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही उमरपुर चौकी इंचार्ज संजय यादव पुलिस बल के साथ माैके पर पहुंच गए। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिवार शोक में डूबा है। कोतवाली प्रभारी ब्रिजेश शर्मा ने बताया कि मृतक के परिजनों ने इस बारे में फिलहाल कुछ भी लिख कर नहीं दिया हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें