फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की विषाक्त पदार्थ खाने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर। गांव पलड़ा में एक युवक की विषाक्त पदार्थ खाने से मौत हो गई। गांव पलड़ा निवासी 19 वर्षीय युवक भीम अपने दोस्तों के साथ शुक्रवार की शाम घूमने गया था। शाम तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसे तलाश किया। वह गांव के बाहर एक खेत के पास बदहवास हालत में पड़ा मिला। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक के पिता राजबीर ने थाने में गांव के ही दो युवकों पर उसके पुत्र को विषाक्त पदार्थ खिलाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। थानाध्यक्ष राधेश्याम यादव ने बताया कि मृतक युवक का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें