खतौली। बुआड़ा रेलवे फाटक के समीप ट्रेन से कटकर युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के भिजवाया। बुआड़ा रोड स्थित रेलवे फाटक पर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। इसकी सूचना पर भूड़ चौकी इंचार्ज संजय आर्य पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बताया मृतक की पहचान 27 वर्षीय अतुल निवासी मूलचंद विहार के रूप में हुई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।