शनिवार सुबह जट मुझेड़ा गांव के पास मिला था युवक राहुल का शव
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। भोपा रोड पर युवक राहुल कश्यप की मौत के मामले में परिजनों ने हत्या कर शव छिपाने का मुकदमा दर्ज कराया हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी सिर में चोट लगने से मौत होना आया है।
शनिवार सुबह नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में भोपा रोड पर जट मुझेड़ा गांव के पास एक युवक का शव पड़ा मिला था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। दोपहर बाद सिखेड़ा के गांव भंडूरा निवासी सुभाष कश्यप ने मंडी कोतवाली पुलिस से मिलकर बताया था कि युवक उनका बेटा राहुुल था। वह दो दिन पहले मजदूरी करने के लिए घर से आया था। किसी टायर फैक्टरी में मजदूरी करता था। व्हाटसएप की मदद से उन्हें राहुल की मौत के बारे में जानकारी मिली।
श्रविवार सुबह मृतक के पिता सुभाष ने तहरीर दी , जिसमें राहुल की हत्या कर शव सड़क किनारे फेंकना का आरोप लगाया। मंडी कोतवाली पुलिस का कहना हैं कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चोट लगने से युवक की मौत होना आया हैं। एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने कहा कि तहरीर के आधार मुकदमा दर्ज कर लिया हैं। मामले की जांच शुरू कर दी हैं।
राज्यमंत्री ने परिजनों को सांत्वना दी
राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मृतक राहुल के घर पहुंच कर परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने एसएसपी से बात कर घटना का जल्द खुलासा कराने को कहा। एसडीएम सदर को पीडि़त परिवार आर्थिक सहायता दिलाने को कहा। इस दौरान गांव प्रधान रविंद्र पाल सिंह, नरेश प्रजापति, संजय कश्यप, अंकित कश्यप, समय सिंह, गौरव कश्यप मौजूद रहे।