फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: किसान दिवस पर सिसौली में होगा युवा संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पुरकाजी। भाकियू की बैठक बुधवार को गांव भूराहेड़ी में संगठन के सहारनपुर मंडल अध्यक्ष चौधरी नवीन राठी के आवास पर हुई। अखिल भारतीय जाट महासभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं भारतीय किसान यूनियन (युवा) के पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रभारी चौधरी शुभम राठी ने लोगों से किसान दिवस के अवसर पर सिसौली पहुंचने का आह्वान किया।
उन्होंने बताया कि 23 दिसंबर को किसान भवन सिसौली में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती के अवसर पर युवाओं के भविष्य पर महा मंथन कार्यक्रम का आयोजन होगा। उन्होंने युवाओं से ज्यादा से ज्यादा संख्या में कार्यक्रम में पहुंचने का आह्वान किया। मंडल अध्यक्ष नवीन राठी ने कहा कि युवा वर्ग नौकरी की तलाश में भटक रहा है। युवाओं के पास न तो नौकरी है और न ही रोजगार है। खेती घाटे का सौदा होती जा रही है। युवाओं का खेती से मोह भंग होता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में चौधरी पराग खोखर ,अंकित सहरावत ,अमन रॉयल, उदय सिरोही ,अंकित राठी, दिव्यांश कुमार, संदीप बालियान, गुड्डू तोमर, राहुल राठी, सुरेंद्र राठी, रवि चौधरी, अभिषेक कुमार, शैलेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें