फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म में युवक दोषी, सजा पर सुनवाई आज

विज्ञापन
विज्ञापन
दुष्कर्म में युवक दोषी, सजा पर सुनवाई आज
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। फास्ट ट्रैक कोर्ट-1 ने किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले युवक को दोषी करार दिया है। सजा पर बुधवार यानि आज सुनाई होगी।
सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता (एडीजीसी) रीतू चौधरी के अनुसार चरथावल थाने पर पीड़िता की मां ने मुकदमा दर्ज कराया था। बताया था कि उसकी नाबालिग बेटी को 5 जनवरी 2014 को नीटू पुत्र सुभी निवासी चंदेना थाना देवबंद जनपद सहारनपुर बहला फुसला कर ले गया था। उसकी बेटी आरोपी नीटू के चंगुल से छूट कर 15 फरवरी को घर पहुंची। मां को उसने बताया था कि आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस मुकदमे की सुनवाई अपर सत्र न्यायाधीश अंकुर शर्मा की फास्ट ट्रक कोर्ट संख्या- 1 में हुई। एडीजीसी रीतू चौधरी ने पांच गवाह कोर्ट में पेश किए। न्यायाधीश ने दोनों पक्षों को सुनते हुए अभियुक्त नीटू को अपहरण कर दुष्कर्म करने का दोषी करार दिया है। आरोपी नीटू जेल में बंद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें