फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: गृह कलह में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी ने थाने पहुंचकर ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया
विज्ञापन

दोनों पक्षों के आरोप प्रत्यारोप के बीच पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

संवाद न्यूज एजेंसी
भोपा। तिस्सा गांव में युवक ने गृह कलह के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पत्नी ने थाने पहुंचकर ससुराल वालों पर पति और खुद को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। दोनों पक्षों के आरोप प्रत्यारोप के बीच पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
तिस्सा निवासी शाहरूख, उसकी पत्नी उजमा और शाहरुख के परिजनों में किसी बात को लेकर पिछले कुछ दिनों से कलह चल रही थी। इसी के चलते बृहस्पतिवार को शाहरुख (30) ने पंखे पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। काफी देर बाद देर बाद पता चलने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़कर पंखे के फंदे से लटके शाहरुख का शव नीचे उतारा और उसे भोपा चिकित्सक के यहां ले गए। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मृतक की पत्नी उजमा घर पर न होकर भोपा के पास गांव में रिश्तेदारी में गई थी। बाद में उसने थाने पहुंचकर ससुराल पक्ष के लोगों पर पति और उसे आए दिन प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। इसी के चलते उसके पति ने आत्महत्या की हैं।
विज्ञापन

पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम को भेजा। दोनों पक्षों में आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए हंगामा भी किया। थाना प्रभारी सुशील कुमार सैनी ने सभी को समझा बुझाकर शांत किया। बताया गया कि मृतक छह बहन भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसके दो बच्चे बेटा सुभान और बेटी इंसा हैं। थाना प्रभारी ने कहा कि इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं आई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें