युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की
मंसूरपुर। पुलिस को शनिवार की सुबह दस बजे सूचना मिली कि गांव सोंटा रेलवे फाटक के पास एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। मृत युवक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है। पुलिस अपनी जांच पड़ताल में प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या मानकर चल रही है। पुलिस ने शव की शनाख्त के लिए आसपास के गांवों के प्रधानों को मृतक के शव का फोटो व्हाटसएप पर भेज दिया है। इसके बावजूद अभी तक किसी भी गांव से शव की शनाख्त की जानकारी नहीं मिल सकी है।