खतौली। भूड़ क्षेत्र के एक युवक के खाते से हैकरों ने मोबाइल हैक कर 47 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने साइबर हेल्प डेस्क में शिकायत दर्ज कराई है। इस्लामाबाद मोहल्ले के नईम अख्तर का पीएनबी ब्रांच में खाता है। उन्होंने बताया कि उनका मोबाइल फोन घर पर चार्जिंग पर लगा था। इसी दौरान हैकरों ने उनके मोबाइल को हैक कर लिया। इसके बाद उनके बैंक खाते से रुपये निकाल लिए गए। जब वह बैंक गए, तब उन्हें धोखाधड़ी का पता चला। अख्तर ने पुलिस से अपने रुपये वापस दिलाने और हैकरों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। सीओ खतौली रुपाली राय ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद