फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: गर्म राख में फंस कर युवक के पैर झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
छपार। शुगर मिल से लाकर डाली गई गर्म राख में फंस कर बरला निवासी फरीद के पैर झुलस गये। बड़ी मुश्किल से राहगीरों ने उसे बाहर निकाला।
विज्ञापन

खाईखेडी चीनी मिल से ठेकेदारों ने ट्रैक्टरों में लादकर हाईवे के गरबी रजबहे के निकट व मार्ग पर बने गहरे गड्ढों तथा बरला बसेड़ा मार्ग पर गर्म राख डाली जा रही है। बुधवार को बरला निवासी युवक जंगल में पशुओं के लिए चारा लेने गया था। जब वह हाईवे के गरबी रजबहे पुल के निकट पहुंचा तो वहां सड़क किनारे डाली गई राख में फंस गया। शोर मचाने पर राहगीरों ने उसे किसी तरह बाहर निकाला मगर तब तक उसके पैर बुरी तरह झुलस चुके थे। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने डाक्टर के यहां उसका उपचार कराया। बरला क्षेत्र में एक सप्ताह पूर्व भी एक किशोर व एक किशोरी के पैर झुलस चुके हैं। घटनाओं से ग्रामीणों में रोष है। पुलिस ने मामले में जानकारी होने से इनकार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें