फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: युवक की संदिग्ध हालत में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
तितावी। दोस्त के घर हवन पूजन में शामिल होकर लौट रहे बाइक सवार युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। क्षेत्र के गांव छतैला निवासी आदित्य पाल (22) मंगलवार देर शाम बाइक पर सवार होकर गांव जसोई में अपने दोस्त दीपांशु के घर हवन पूजन में गया था। वह देर रात वापस लौट रहा था। इसके बाद वह घर नही पहुंचा। गांव छतैला मोड पर वह रात में घायल हालत में पड़ा मिला। राहगीर ने यह सूचना परिजनों व दीपांशु को दी। तब वह मौके पर पहुंचे और घायल को जिला अस्पताल ले गए। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंचे और बताया कि आदित्य के शरीर पर चोट के निशान हैं। उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें