शहर में शिव चौक के पास चैकिंग के दौरान पकड़ी गई बीडी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
बीड़ी-सिगरेट के साथ पकड़ा युवक, मुकदमा दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। शहर के शिवचौक पर शनिवार सुबह छह से नौ बजे तक चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान एक कार से बीड़ी-सिगरेट भरा बॉक्स बरामद किया गया। एसआई सुखबीर सिंह ने बताया कि आरोपी कार सवार मोहल्ला लद्दावाला निवासी है, जो मोहल्ले में ही किराना की दुकान करता है और खतौली से यह सामान लेकर लौट रहा था। आरोपी दिलशाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।