फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: छोटे बच्चों ने दौड़ समेत अन्य गतिविधियों में दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
दून वैली पब्लिक स्कूल में खेल दिवस कार्यक्रम में प्रस्तुति देते बच्चे - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
छोटे बच्चों ने दौड़ समेत अन्य गतिविधियों में दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। दून वैली पब्लिक स्कूल में स्पोर्ट्स-डे का आयोजन किया गया। जिसमें प्ले से कक्षा 2 तक के छात्रों ने विभिन्न टनल, डोनाल्ड डक, स्कूप, बॉल, ऑन हेड रेस, साइकिल रेस, जुम्बा रेस व जेंटल मैन रेस समेत अन्य गतिविधियों में उत्साह से भाग लिया।
विज्ञापन

क्रीड़ा उद्यानम का उद्घाटन सीओ रामकरन सिंह समेत अन्य अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। नन्हे-मुन्नों ने अनुशासित मार्च पास्ट किया। विभिन्न स्पर्धाओं के साथ ही बच्चों की ऐरोबिक्स, जुम्बा और कलर फूल ड्रिल का आयोजन आकर्षक रहा। छोटी सी हंसी, छोटी सी खुशी थीम सांग पर आधारित कार्यक्रम के साथ ही सामूहिक नृत्य एवं गान बादल पे छांव नृत्य को खूब पसंद किया गया। अतिथियों ने छोटे बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना की। चेयरमैन राजकिशोर गुप्ता ने छात्रों के स्वास्थ्य एवं मानसिक विकास के लिए खेलों के महत्व को समझाया। डायरेक्टर अनुराग सिंघल ने छात्रों और शिक्षकों के परिश्रम की सराहना करते हुए अभिभावकों के सहयोग पर आभार जताया। प्रधानाचार्य सीमा शर्मा ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलों का भी विद्यार्थी जीवन में बड़ा महत्व है। उप प्रधानाचार्य अंजली आनंद व ब्रांच हेड अर्चना शर्मा ने भी विचार रखे।

खेलों में प्रथम, दिव्तीय व तृतीय पायदान पर विजयी छात्रों को मेडल देकर सम्मानित करती शिक्षिकाएं- फोटो : DEVBAND

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें