युवा कलाकारों ने दिखाई प्रतिभा
मुजफ्फरनगर। मदनमोहन मालवीय इंटर कॉलेज में बाल एवं युवा कलाकारों ने एक से बढ़कर एक चित्र बनाए। सहारनपुर से आई आर्टिस्ट तैयबा एवं रूबी खान ने संयुक्त रूप से एनिमल रंगो के प्रयोग से अद्भुत चित्र बनाए। इस विधि में तेल रंग अलसी तारपीन और वार्निश के माध्यम से मनमोहक टेक्चर बनाया गया। उन्होंने कैनवास से लेकर फोटोग्राफिक सीट पर आश्चर्यजनक तल विभाजन किए हैं। इस विधि को प्रीति धीमान, हिमांशु, ज्योति आर्य, योगेश कुमार, प्रीति वर्मा, अनमोल सोनी, राधिका सैनी, सोनिया, प्रिया सैनी, अक्षय, रेनू रानी, अंजू देवी, शालू देवी ने प्रतिभा दिखाई। वेस्ट मेटेरियल से मानसी ने मन भावन काम किया। शिविर व्यवस्थापक डॉ. राजबल सैनी ने बताया कि शिविर का समापन राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल करेंगे। सुनील कुमार, पुनीत कुमार, सीमा त्यागी का सहयोग रहा। शिविर संयोजक डॉ. अनिल सैनी ने बताया कि मंगलवार को डीएवी डिग्री कॉलेज के मूर्तिकार नीरज मौर्य डेमोस्ट्रेशन देंगे।