फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: योगी जी...शुकतीर्थ में मैली है सोलानी और गंगा का पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर/मोरना। सोलानी नदी के जरिए शुकतीर्थ तक लाया जा रहा पतित पावनी गंगा का पानी स्नान करने लायक नहीं है। श्रद्धालुओं और संत समाज के बीच नाराजगी है। बदबूदार पानी से लोगों की श्रद्धा को ठेस पहुंच रही है। अधिकांश श्रद्धालु बिना स्नान किए ही लौट रहे हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 22 जुलाई को तीर्थ में गंगा की धारा पहुंचने की घोषणा की थी। सोलानी में पानी जरूर है, लेकिन इसकी गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। सोमवार को तीर्थ पहुंची तुगलपुर कम्हेड़ा निवासी महिला सोनी ने कहा गंगाजल गंदा है। इसमें कोई भी स्नान नहीं करना चाहेगा। स्वच्छ जल का प्रवाह होना चाहिए। बदबूदार काले पानी को देखकर आस्था कम हो रही है। यहां आकर निराशा हुई।

तीर्थ पहुंची शिक्षिका स्वीटी ने कहा कि गंगा भारतीय संस्कृति का गौरव है। इसको साफ स्वच्छ करने की योजना प्रदेश सरकार प्राथमिकता पर रखे। स्नान करने आए थे, लेकिन पानी अशुद्ध मिला। गंगा को प्रणाम कर घाट से बिना स्नान किए ही घर लौट गए।
विज्ञापन


- यहां तो बदबूदार है गंगा का पानी
श्री रामानुज कोट तिलकधारी आश्रम के महंत स्वामी विष्णु आचार्य महाराज ने कहा कि उत्तराखंड से लक्सर की फैक्ट्रियों से आ रहा काला बदबूदार पानी गंगा को विषैली कर रहा है। दूषित पानी को नदियों नालों से गंगा की जलधारा में डाला जा रहा है। इसकी रोकथाम के लिए कठोर कदम उठाने होंगे।

- जहरीले पानी से मर रहे जीव-जंतु
सतगुरु समनदास महाराज आश्रम के महंत स्वामी गोवर्धन दास महाराज ने कहा कि गंगा की मुख्यधारा लाने के बाद गंगा में आ रहा जहरीला पानी से जलीय जीव जंतुओं की मौत हो रही है। श्रद्धालुओं के लिए विषैला जल बहुत हानिकारक है।

- सीएम को पत्र लिखकर बताएंगे हालात
श्री शुकदेव आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद महाराज ने कहा कि शुकतीर्थ में गंगा मैया के स्वच्छ एवं निर्मल जल प्रवाह हेतु सलोनी नदी और बाणगंगा में जो भी औद्योगिक इकाई प्रदूषित जल छोड़ रही है, उन्हें उत्तराखंड और यूपी सरकार को तत्काल बंद कराना चाहिए। कई सालों से यह समस्या बनी हुई है। शासन और प्रशासन का गम्भीरता नहीं बरतना भी चिंताजनक है। सीएम योगी को पत्र लिखेंगे।

-

क्या बोले, शुकतीर्थ आने वाले श्रद्धालु

- गांधी कॉलोनी निवासी ब्रजवीर राठी ने कहा गंगा में आ रहा केमिकल युक्त पानी फसलों और लोगों के लिए जहर है। सरकार ठोस कदम उठाकर निवारण करें।

- इंदिरा कॉलोनी निवासी वीरेंद्र शर्मा ने कहा कि प्रदूषित पानी में कोई स्नान नहीं करना चाहता। न ही गंगाजल लेकर जा रहा है। गंगा को दूषित करने वाले पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।

- श्रद्धालु निधि शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पवित्र जल की व्यवस्था कराएं। यहां 200 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। मजबूरी में लोग स्नान कर रहे हैं। कुछ बिना स्नान के ही लौट रहे हैं।

- गंगापुरम निवासी श्रद्धालु सत्यप्रकाश ने कहा गंगा में शुद्ध जल का प्रभाव होना चाहिए। श्रद्धालु गंगा जल भर कर ले तो जा रहे हैं, लेकिन यह जल हाथ मुंह धोने लायक भी नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें