योगेश शर्मा नई मंडी प्रभारी निरीक्षक बने
मुजफ्फरनगर। लॉकडाउन खत्म होते ही एसएसपी अभिषेक यादव ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर जनपद के कई थानेदारों को इधर से उधर कर दिया है। मंगलवार देर रात जारी की गई स्थानांतरण सूची के तहत नई मंडी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक चतुर्वेदी को जानसठ कोतवाली का प्रभार सौंपा गया है, वहीं जानसठ कोतवाल योगेश शर्मा को नई मंडी कोतवाली की जिम्मेदारी दी गई है। रतनपुरी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर एमपी सिंह को लाइन हाजिर करते हुए उनके स्थान पर तितावी एसओ राजेंद्र गिरी को रतनपुरी एसओ बनाया है। वहीं, सिखेड़ा एसओ अजय कुमार को भौराकलां और भौराकलां एसओ वीरेंद्र कसाना को सिखेड़ा थाना का एसओ बनाया है। सिविल लाइंस थाने में रहे एसआई कपिलदेव को पहली बार थाने की जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्हें तितावी एसओ बनाया गया है।